वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं। 

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। 

प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों, धान और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही मुर्गियां और मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई