पानी विवाद पर ट्रंप की मेक्सिको को धमकी : आपूर्ति नहीं करने पर नए शुल्क लगाएंगे, कहा- संधि का उल्लंघन करने से फसलों और पशुधन को हो रहा नुक़सान 

बाक़ी पानी जल्द ही आना चाहिए

पानी विवाद पर ट्रंप की मेक्सिको को धमकी : आपूर्ति नहीं करने पर नए शुल्क लगाएंगे, कहा- संधि का उल्लंघन करने से फसलों और पशुधन को हो रहा नुक़सान 

अमेरिका को मेक्सिको से 31 दिसंबर से पहले 2,00,000 एकड़-फीट (24.66 करोड़ घन मीटर) पानी जारी करने की जरूरत है, और बाक़ी पानी जल्द ही आना चाहिए।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह 1944 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संधि के आधार पर पानी की आपूर्ति नहीं करता है, तो उसके सामानों पर अतिरिक्त पाँच फीसदी आयात शुल्क लगाए जाएँगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मेक्सिको के इस संधि का लगातार उल्लंघन करने से टेक्सास की फसलों और पशुधन को गंभीर नुक़सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको अभी भी पिछले पांच बरसों में हमारी संधि का पालन करने में विफल रहने के कारण अमेरिका का 8,00,000 एकड़-फीट (98.64 करोड़ घन मीटर) से अधिक पानी का कर्क़ादार है। अमेरिका को मेक्सिको से 31 दिसंबर से पहले 2,00,000 एकड़-फीट (24.66 करोड़ घन मीटर) पानी जारी करने की जरूरत है, और बाक़ी पानी जल्द ही आना चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस पानी को फ़ौरन (तुरंत) जारी न किए जाने पर मेक्सिको पर पांच प्रतिशत शुल्क लगाने के दस्तावेजों को अधिकृत कर दिया है। गौरतलब है कि सन 1944 की जल संधि, को कोलोराडो और तिजुआना नदियों और रियो ग्रांडे के पानी के उपयोग पर संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अनुसार अमेरिका को कोलोराडो नदी से मेक्सिको को सालाना 15 लाख एकड़-फीट (1.85 अरब घन मीटर) पानी भेजना होता है, जबकि मेक्सिको को पांच वर्षीय चक्रों में रियो ग्रांडे से अमेरिका को 17.5 लाख एकड़-फीट (2.2 अरब घन मीटर) पानी पहुँचाना अनिवार्य है।श्री ट्रंप ने इससे पहले भी 10 अप्रैल को इस मामले पर मेक्सिको को प्रतिबंधों और शुल्कों की धमकी दी थी। इसके बाद अप्रैल के अंत में दोनों पक्षों ने प्रगति की घोषणा की थी।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन