पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकार की कारगिल युद्ध में अपनी जिम्मेदारी

देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकार की कारगिल युद्ध में अपनी जिम्मेदारी
इसे पाकिस्तानी सेना का पिछले 25 साल में पहला स्वीकारनामा माना जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना के किसी भी जनरल ने पद पर रहते हुए कारगिल युद्ध को लेकर ऐसा स्पष्ट बयान नहीं दिया था।

रावलपिंडी। पाकिस्तानी सेना ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भारत के खिलाफ  कारगिल युद्ध में अपनी भागीदारी को स्वीकार किया है। पाकिस्तान के रक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत के साथ युद्धों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को सम्मानित किया। इसमें कारगिल युद्ध में मारे गए पाकिस्तानी जवान भी शामिल हैं। पहले पाकिस्तानी सेना कारगिल युद्ध में अपनी सीधी भागीदारी को स्वीकार करने से बचती रही है। रिटायर होने के बाद तत्कालीन आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ ने जरूर कारगिल युद्ध को लेकर अपनी गलतियों को स्वीकार किया था। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी समुदाय बहादुरों का समुदाय है जो स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए भुगतान करने के तरीके को समझता है। चाहे वह 1948, 1965, 1971 हो या 1999 का कारगिल युद्ध। हजारों सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। 

इसे पाकिस्तानी सेना का पिछले 25 साल में पहला स्वीकारनामा माना जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना के किसी भी जनरल ने पद पर रहते हुए कारगिल युद्ध को लेकर ऐसा स्पष्ट बयान नहीं दिया था। यह बयान पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे आधिकारिक बयान से अलग है। पाकिस्तान शुरू से दावा करता आया है कि कारगिल युद्ध में कश्मीरी उग्रवादी शामिल थे। जिन्हें वह मुजाहिदीन बताता है। इस कारण वह कारगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से भी इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारन ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था।

 

Tags: war

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस