गाजा से 105 लोगों को लेकर रूस पहुंचा विमान, बच्चे भी है शामिल
आपातकालीन मंत्रालय ने यह जानकारी दी
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश के लोगों को सहायता पहुंचाने का कार्य रूसी विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से जारी है।
मास्को। गाजा से निकाले गए 105 रूसियों और उनके परिजनों को लेकर एक विमान मास्को के बाहर डोमोडेडोवो हवाई अड्डे पर पहुंचा है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन मंत्रालय का विमान डोमोडेडोवो हवाई अड्डे पर उतरा है। विमान में 105 रूस के लोग और उनके परिवारों के सदस्य हैं, जिनमें गाजा से निकाले गए बच्चे भी शामिल है। अब तक 360 से अधिक बच्चों सहित 760 से अधिक लोगों को पहले ही रूस पहुंचाया जा चुका है।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश के लोगों को सहायता पहुंचाने का कार्य रूसी विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से जारी है।

Comment List