अफगानिस्तान में बिजली टावरों के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बंद
ब्रेशना शेरकट ने यह जानकारी दी
अफगानिस्तान के परवान प्रांत में दो बिजली टावरों के क्षतिग्रस्त होने से अन्य 11 प्रांतों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी। अफगानी ऊर्जा कंपनी द अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट ने यह जानकारी दी।
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में दो बिजली टावरों के क्षतिग्रस्त होने से अन्य 11 प्रांतों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी। अफगानी ऊर्जा कंपनी द अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट ने यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक परवान प्रांत में दक्षिणी सालंग के तघमा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बारुदी सुरंग विस्फोट से बदमाशों ने दो बिजली के टावरों को नष्ट कर दिया है।
काबुल समेत 10 अन्य प्रांतों में बिजली गुल हो गयी है। बयान में कहा गया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम युद्धस्तर पर काम में लगी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List