रिपोर्ट में दावा : ईरान के बातचीत से हटने की धमकी, हमले रोकने को मजबूर हुआ इजरायल

प्रतिरोध मोर्चे की एकता ईरान के लिए गैर-समझौतापरक थी

रिपोर्ट में दावा : ईरान के बातचीत से हटने की धमकी, हमले रोकने को मजबूर हुआ इजरायल

ईरान ने अमेरिका संग इस्लामाबाद वार्ता से हटने की चेतावनी देकर इजरायल को बेरूत हमले रोकने पर मजबूर कर दिया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, लेबनान पर हमले रोकना ईरान की सख्त शर्त थी। दबाव बढ़ने पर अमेरिका ने हस्तक्षेप किया। ईरान ने साफ किया—हमले दोबारा शुरू हुए तो बातचीत तुरंत खत्म होगी।

तेहरान। ईरान द्वारा अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत से हटने की धमकी देने के बाद इजरायल को लेबनान की राजधानी बेरूत पर अपने सैन्य हमले रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। रिपोर्ट में यह दावा एक उच्चस्तरीय सुरक्षा सूत्र के हवाले से किया गया है। बताया गया कि लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने इन हमलों को रोकना, अमेरिका के साथ अस्थायी युद्धविराम बातचीत में शामिल होने की सख्त पूर्व शर्त बना दिया था। सूत्रों के अनुसार प्रतिरोध मोर्चे की एकता ईरान के लिए गैर-समझौतापरक थी।

उन्होंने बताया कि लेबनान पर इजरायली हमलों के जारी रहने के कारण ईरानी प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा कई बार टाली गयी। लगातार दबाव और बातचीत से हटने की विश्वसनीय चेतावनी के चलते ईरान ने अमेरिका को इजरायल पर दबाव बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद बेरूत पर हमले रोके गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत की निरंतरता इस बात पर निर्भर करेगी कि इजरायल बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगर दहियेह पर आगे कोई हमला न करे। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इजरायल ने हमले फिर से शुरू किए, तो बातचीत प्रक्रिया तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।  

Tags: report

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल