यमन में सैन्य अड्डे फायरिंग में 2 सैनिक ढेर, एक घायल

सैन्य अधिकारी अभी भी घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रहे हैं

यमन में सैन्य अड्डे फायरिंग में 2 सैनिक ढेर, एक घायल

सरकार समर्थक बलों का एक यमनी सैनिक सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया।

अदन। यमन में सक्रिय सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के 2 जवान देश के पूर्वी प्रांत हद्रामाउट में एक सैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी में मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। सैन्य अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी हद्रामाउट के दूसरे सबसे बड़े शहर सेयुन में प्रथम क्षेत्रीय सैन्य कमान मुख्यालय पर हुई। उन्होंने कहा कि सरकार समर्थक बलों का एक यमनी सैनिक सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। सैन्य अधिकारी अभी भी घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रहे हैं। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद सैन्य अड्डे के आसपास और शहर की मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में सैन्य और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। फायरिंग की घटना के संबंध में न तो यमन सरकार और न ही सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने अब तक कोई बयान जारी किया है। सऊदी अरब एक अरब गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में मार्च 2015 से हूती समूह के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा