दक्षिणी वायु कमान ने की हिंद महासागर क्षेत्र में हवाई संचालन पर समुद्री संगोष्ठी की घोषणा, तकनीकी एकीकरण और सेवाओं के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता

हिंद महासागर सुरक्षा पर दो फरवरी को समुद्री संगोष्ठी

दक्षिणी वायु कमान ने की हिंद महासागर क्षेत्र में हवाई संचालन पर समुद्री संगोष्ठी की घोषणा, तकनीकी एकीकरण और सेवाओं के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता

दक्षिणी वायु कमान दो फरवरी को वार्षिक समुद्री संगोष्ठी आयोजित करेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में हवाई संचालन, आईएसआर क्षमताओं और संयुक्त सैन्य समन्वय पर मंथन होगा।

तिरुवनंतपुरम। हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय, एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (सीएपीएसएस) के सहयोग से दो फरवरी को अपनी वार्षिक समुद्री संगोष्ठी के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा।

एकीकृत स्टाफ समिति (सीआईएससी) के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी में शामिल होंगे। इस वर्ष की संगोष्ठी का विषय है हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में हवाई संचालन को बढ़ाना।

यह संगोष्ठी हिंद महासागर क्षेत्र में बहुआयामी अभियानों के ढांचे के भीतर आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए द्वीपीय क्षेत्रों के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) क्षमताओं पर केंद्रित होगी।

इस संगोष्ठी में हिंद महासागर क्षेत्र के बढ़ते रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता, तकनीकी एकीकरण और सेवाओं के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों और सेवाओं के विषय विशेषज्ञ संगोष्ठी में भाग लेंगे और समुद्री क्षेत्र में उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

Read More अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह