इराक में बच्चों पर एक चढ़ा ट्रक, 6 की मौत 

यातायात नियमों की अवहेलना है

इराक में बच्चों पर एक चढ़ा ट्रक, 6 की मौत 
यह दुर्घटना दोपहर में हुई जब प्रांतीय बसरा से लगभग 15 किमी उत्तर में अल-हर्था में उनके स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े बच्चों पर एक ट्रक चढ़ गया।

बगदाद। इराक के दक्षिणी बसरा प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में एक प्राथमिक विद्यालय के 6 बच्चों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। रिपार्ट में कहा कि यह दुर्घटना दोपहर में हुई जब प्रांतीय बसरा से लगभग 15 किमी उत्तर में अल-हर्था में उनके स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े बच्चों पर एक ट्रक चढ़ गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। इराकी सुरक्षा बलों ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मानवाधिकार के लिए इराकी उच्चायोग के अनुसार 2023 में 7,000 से अधिक यातायात दुर्घटनाएँ हुईं और इसकी मुख्य वजह पुरानी और अयोग्य सड़कें, पर्याप्त यातायात संकेतों और सुरक्षा बाधाओं की कमी के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना है।

Tags: childrens

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त विभाग ने राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए। सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा...
मल्लिकार्जुन खड़गे का सवाल : 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे, बताओ किसके और क्यों? 
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सामने आया टाइगर की माँ का सच, रिश्तों में आएगा बड़ा बदलाव
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट साढ़े 9 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश
आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान
ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर