जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश

हर गांव में होंगे जल संरक्षण के कार्य

जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन-2026’ अभियान की समीक्षा कर इसे जन आंदोलन बनाने के निर्देश। गांवों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार जल संरक्षण कार्य कराने और गुणवत्ता पर निगरानी के लिए कलेक्टरों को मौके पर निरीक्षण करने को कहा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों के साथ ‘जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन-2026’ अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन का रूप देने और प्रदेश के प्रत्येक गांव में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जल संरक्षण के कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जल संरक्षण के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के साथ उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें, ताकि इनके प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता की सुनिश्चितता हो सके। उन्होंने जल संरक्षण कार्यों के परिणामों का आकलन करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि इन कार्यों से भूजल स्तर में हुए सुधार, चारागाहों में पानी की उपलब्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाए। इससे अभियान की वास्तविक उपयोगिता और दीर्घकालिक परिणामों का पता लगाया जा सकेगा। अभियान के तहत 29 सितंबर 2026 तक पूर्ण जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के मामले में राजस्थान देशभर में दूसरे स्थान पर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप