जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट साढ़े 9 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

संचालन में देरी के कारण फ्लाइट का समय लगातार आगे बढ़ाया

जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट साढ़े 9 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट बुधवार को करीब साढ़े 9 घंटे की देरी से रवाना होने की संभावना। निर्धारित समय सुबह 7:55 बजे के बजाय अब शाम 5:30 बजे उड़ान भरने की उम्मीद। संचालन में देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

जयपुर। स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट बुधवार को अत्यधिक देरी से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 7:55 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन संचालन में देरी के कारण फ्लाइट का समय लगातार आगे बढ़ाया गया। अब यह फ्लाइट करीब साढ़े 9 घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे दुबई के लिए रवाना होने की संभावना है।

फ्लाइट में देरी के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को फ्लाइट के नए समय की जानकारी दी गई। हालांकि, फ्लाइट में देरी के कारणों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यात्रियों को एयरलाइन की ओर से अपडेट के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचने और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी गई है। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप