पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा

प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन पर होगा मंथन

पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक। प्रगति पोर्टल पर दर्ज केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा। राजस्थान से जुड़ी सड़क, रेल, ट्रांसमिशन और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा संभावित।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। इसमें प्रगति पोर्टल पर दर्ज राज्यों में संचालित केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राजस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रस्तावित एजेंडे में अंबाजी-वाया तरंगा हिल वन विभाग परियोजना, सीकर-खेतड़ी में चौथे चरण की ट्रांसमिशन योजना, आगरा-ग्वालियर छह लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का विकास और पावरग्रिड की सिरोही-खाडवा ट्रांसमिशन परियोजना शामिल हैं। इसके अलावा लूणी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना, बीमा सेवाओं से जुड़े मुद्दों, साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों तथा डिजिटल कृषि मिशन के तहत एग्रीस्टैक से संबंधित एजेंडों पर भी विचार-विमर्श संभावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश जल संरक्षण कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, मुख्य सचिव ने अभियान को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन-2026’ अभियान की समीक्षा कर इसे जन आंदोलन...
आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान
ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर
भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई : ईरान की नाव से 526 किलो हेरोइन जब्त, कई पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
सवाई मानसिंह समेत सरकारी अस्पतालों में विंटर ओपीडी व्यवस्था लागू, 1 अक्टूबर से बदलेगा मरीजों के लिए समय
पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला