मारुति सुजुकी के ऑल न्यू सेलेरियो लाँच

मारुति सुजुकी के ऑल न्यू सेलेरियो लाँच
26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज

जयपुर। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कॉम्पैक्ट हैचबैक नई सेलेरियो कार को जयपुर में लाँच किया। बनीपार्क  स्थित केपी ऑटोमोटिव्स, केटीएल ऑटोमोबाइल और राजापार्क स्थित केपी ऑटोमोटिव्स पर न्यू सेलेरियो लाँच की गई।
ऑल-न्यू सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देती है। आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलॉजी के साथ नैक्स्ट जनरेशन के ड्युअल जेट, ड्युअल वीवीटी के-सीरीज़ के इंजन द्वारा पॉवर्ड, यह कार ड्राईविंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। अनेक सुरक्षा तथा स्मार्ट फीचरों से युक्त ऑल-न्यू सेलेरियो एक बार फिर से कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में धूम मचाने के लिए तैयार है।  कंपनी के प्रबंधन निदेशक एवं सीईओ केनिची आयुकावा के अनुसार कोरोना महामारी भारतीय आॅटोमोबाइल उद्योग में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आई, क्योंकि इसने व्यक्तिगत मोबिलिटी की जरूरत पर विशेष बल दिया। भारत मुख्यत: छोटी कारों का बाजार है, जिसमें वाहन के विक्रय में तकरीबन 46 प्रतिशत योगदान हैचबैक देती हैं।

ये है खासियत

आईडल स्टार्ट-अप टेक्नोलॉजी, ड्यूल वीवीटी इंजन, 3डी ऑर्गेनिक स्कल्पटेड डिजाइन, सेंटर फोकस्ड इंटीरियर डिजाइन, विशाल केबिन स्पेस, ज्यादा लेग रूम और लगेज स्पेस। 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स। एजीएस के साथ सेगमेंट में प्रथम हिल होल्ड असिस्ट फंक्शन। स्मार्टफोन नेविगेशन।


आकर्षक रंग

यह कार छह रंगों में उपलब्ध होगी। आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, और कैफीन ब्राउन के साथ दो नए रंग सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू में मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत