चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को बनाया गुजरात का प्रभारी

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को बनाया गुजरात का प्रभारी

रघु शर्मा को दादरा- नागर हवेली और दमन-दीव का चार्ज भी दिया गया है।

जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गुजरात का प्रभारी बनाया है। शर्मा को दादरा- नागर हवेली और दमन-दीव का चार्ज भी दिया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से रघु शर्मा के राजनीतिक कद में काफी इजाफा हुआ है। अब रघु शर्मा पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य की चुनाव कमान संभालेंगे। राजीतिक प्रेक्षकों में चर्चा है कि हाल ही में रघु शर्मा की दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। शायद इस मुलाकात में ही राहुल गांधी ने शर्मा को गुजरात जैसे राज्य की जिम्मेदारी सौंपने के संकेत दे दिए थे। रघु शर्मा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भूमिका भी मानी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News