आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष -  दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी।परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा।व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।भाईबहिन का सहयोग मिलेगा।धन की हानि होने की संभावना है।

वृष -  मन अशांत रहेगा।स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा।रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। 

मिथुन -  दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा।आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें।

कर्क -  काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल      

सिंह -  आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या - परिश्रम भरा दिन है, परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर है, जो भविष्य में उन्नति की राह बनाएगा।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला - दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक - प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया,जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु -  दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है।सामाजिक छवि सुदृढ होगी।

मकर -  दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा।ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।

कुंभ -  दिन परेशानी भरा रहेगा।मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा।व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है।

मीन - दिन उत्तम है। आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत