आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - दिन अच्छा रहेगा।विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए आयाम बनेंगे, जिनपर काम करने का विचार करेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ।

वृष - समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है, सावधानी बरतें। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन - समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थों से परेशानी होगी, मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास करेगा। व्यापार में भागीदारी संभल कर करें, निवेश में सावधानी बरतें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। 

कर्क - शारीरिक कमजोरी,पेट व गले से संबंधी बीमारी होने से मानसिक परेशानी होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित समस्याओं से भी मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष में हानि हो सकती है, अधिकारियों से मिलकर रहें। वाद विवाद की संभावना है।

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह - कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे। 

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या - विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में कम मन लगेगा, मन भम्रित रहेगा। व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला - पूर्व में जिन कार्यों में लाभ की संभावना थी वह निरस्त होने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं।

वृश्चिक - आपके संपर्क में आने वालों को लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। 

धनु - आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। 

मकर - आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। व्यवसायी वर्ग आलस्य से भरे होने के कार्य में ध्यान नहीं दे पायेगा। आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। समस्याओं का सामाधान हो सकता है।

कुंभ - दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे।संतान सुख मिलेगा।

मीन - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें, परिचित से धोखा मिल सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई