नाकाबंदी में कांस्टेबल शहीद

पुलिस महकमें में छाया शोक, शहीद होने वाला दूसरा कांस्टेबल

नाकाबंदी में कांस्टेबल शहीद

शुक्रवार देर रात ड्यूटी करते अधिवक्ता की कार ने मारी टक्कर, एम्स अस्पताल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव विदा, साल भर पहले हुई थी शादी

जोधपुर। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कु ड़ी थाने में तैनात कांस्टेबल रमेश विश्रोई रात को ड्यूटी करते शहीद हो गया। एक अधिवक्ता की कार ने ड्यूटी करते जोरदार टक्कर मारी। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद निधन हो गया। इस घटना से पुलिस महकमें शोक की लहर छा गई। हाल ही के दिनों में बोरानाडा में रात को ड्यूटी करते एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। गश्ती जीप को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी थी। एक एएसआई भी घायल हुए थे। शनिवार सुबह कमिश्ररेट पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सहित कई अफसर एम्स अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे। जहां कांस्टेबल रमेश विश्रोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाए गए।

शेरगढ़ के केतु स्थित खेत नगर के रहने वाला कांस्टेबल 27 वर्षीय रमेश विश्नोई पुत्र मानाराम विश्रोई पुलिस में कांस्टेबल था। वह कुड़ी थाने में तैनात था। शुक्रवार की रात पौने बारह बजे के आस पास वह नाका नंबर 3 पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। डिवाइडर पर चढ़ टार्च से रोशनी कर संदिज्ध की तलाश में भी था। इतने में नाका की तरफ आई एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई बाद में उस पर चढ़ते हुए कांस्टेबल रमेश विश्रोई को चपेट में लिया। कार की गति इतनी तेज तर्रार थी कि वह कांस्टेबल को उड़ाते हुए खंभे जा भिड़ी। कार और खंभे के बीच कांस्टेबल रमेश विश्रोई फंस गया।

उसे तत्काल ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी और जवान एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मगर कांस्टेबल रमेश विश्रोई का निधन हो गया। इस बात की जानकारी पुलिस महकमें फैलने के साथ ही गमगीन माहौल हो गया।

अधिवक्ता महिपाल विश्रोइ की थी कार:

Read More सोशल मीडिया एप से ट्रेडिंग टास्क के नाम से ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा के अनुसार कार चालक अधिवक्ता महिपाल विश्रोई था। नशा किए जाने क ी बात से पुलिस ने इंकार किया है। वक्त घटना वह भी कुछ चोटिल हुआ है।

Read More जेईई मेन्स का सेशन : 15 जवाबों पर आपत्ति

साल भर पहले हुई थी शादी:

Read More प्रदेश की 12 सीटों पर 2.54 करोड़ से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

कांस्टेबल रमेश विश्रोई की शादी सालभर पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी।

पुलिस आयुक्त सहित कई अफसर एम्स पहुंचे:

आज सुबह पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव, एडीसीपी हरफूलसिंह, एसीपी बोरानानाडा जेपी अटल, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान सहित कई अन्य अफसर वहां पहुंचे। कांस्टेबल रमेश के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शव को राजकीय सम्मान के साथ गांव के लिए विदा किया गया।

बोरानाडा थाने का कांस्टेबल भी हुआ था शहीद:

कुछ दिनों पहले सालावास रोड पर टे्रलर और पुलिस की गश्ती जीप के बीच भिड़ंत हुई थी। तब एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए थे। उपचार के बीच में बाद में कांस्टेबल का निधन हो गया था।

ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे निलंबित:

इस घटना के बाद आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि शराब पीकर और ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। आज से 12 अगस्त तक अभियान चलाकर वाहनों को पकडऩे के साथ चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News