
दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होगा 'ये दिल मांगे मोर'
सोमवार से शुक्रवार रात 8 से साढे 8 होगा प्रसारण
एकता कपूर अपने नये टीवी शो ये दिल मांगे मोर के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से साढे 8 होना तय हुआ है।
मुंबई। जानी मानी फिल्मकार एकता कपूर का शो ये दिल मांगे मोर 15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। एकता कपूर अपने नये टीवी शो ये दिल मांगे मोर के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से साढे 8 होना तय हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दूरदर्शन भी नए अवतार और तेवर में आ रहा है और ये दिल मांगे मोर इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख शोभा कपूर को ये दिल मांगे मोर से काफी उम्मीदें हैं। शोभा कपूर ने कहा कि अपने देश के लिए जिस तरह से हमारे जवान हर मोर्चे पर त्याग करते हैं, उनके बलिदानों को जब भी अवसर मिले हमें रेखांकित करते रहना चाहिए। इस लिहाज से भी 'ये दिल मांगे मोर' एक अच्छा प्रयास है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List