DGP लाठर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

DGP लाठर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

लाठर ने पटाखों व आतिशबाजी के संदर्भ में न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की पालना स्वयं करने के साथ ही सभी से करवाने का आग्रह किया

जयपुर। महानिदेशक पुलिस  एम एल लाठर ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों तथा प्रदेश वासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। लाठर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ साथ भाईचारे का पर्व है और इसे इसी भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने इस अवसर पर पटाखों व आतिशबाजी के संदर्भ में न्यायालय द्वारा  दिए गए दिशा निर्देश की पालना स्वयं करने के साथ ही सभी से करवाने का आग्रह किया।उन्होंने निर्देशानुसार केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने एवं  प्रतिबंधित पटाखे और आतिशबाजी का प्रयोग बिल्कुल भी ना करने पर बल दिया। डीजीपी लाठर ने दीपावली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस फोर्स के जवान और अधिकारी सदैव की भांति कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित