देर रात छात्र नेता के घर पहुंची पुलिस, किरोड़ी मीना और सीआई के बीच नोंक-झोंक

किरोड़ी लाल मीणा ने सीआई कविता शर्मा पर लगाया आरोप

देर रात छात्र नेता के घर पहुंची पुलिस, किरोड़ी मीना और सीआई के बीच नोंक-झोंक

एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे छात्र नेताओं के घर देर रात महेश नगर थाना पुलिस पहुंची, जिससे विवाद बढ़ गया

जयपुर। एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे छात्र नेताओं के घर देर रात महेश नगर थाना पुलिस पहुंची, जिससे विवाद बढ़ गया। मामला तब गंभीर हुआ जब पुलिस का सामना भाजपा विधायक किरोड़ी लाल मीणा से हो गया। किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि महेश नगर थाना सीआई कविता शर्मा ने छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों को परेशान करने के इरादे से उनके घरों में जबरन घुसपैठ की। इस दौरान मकान मालिकों को भी धमकाया गया। गौरतलब है कि जयपुर में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली है कि कुछ छात्र प्रदर्शन कर सकते।हैं। इस सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि यह इंटेलिजेंस ने गलत रिपोर्ट तैयार की है जिसके आधार पर छात्रों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस विकास बिधूड़ी के घर भी पहुंची जहां लॉक लगा दिया गया। 

घटना के दौरान, महेश नगर सीआई कविता शर्मा ने एक युवती को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वहीं, एक अन्य स्थान पर विकास नामक व्यक्ति के मकान में पुलिस कार्रवाई हुई, जहां विकास अपनी पत्नी के साथ रहता है। पुलिस पर उसे परेशान करने का आरोप है। रात करीब 11 बजे किरोड़ी लाल मीणा को घटना की जानकारी मिलने पर वे महेश नगर पहुंचे। उन्होंने सीआई पर जबरन छात्रों के घरों में ताला लगाने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई। सीआई कविता शर्मा ने अपनी कार्रवाई का स्पष्टीकरण दिया, लेकिन मीणा ने इसे अनुचित बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

विवाद के दौरान सीआई की जीप में एक युवती को बिठाए जाने को लेकर भी सवाल उठे हैं। मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जहां पुलिस और स्थानीय प्रशासन के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण