समान कार्यों और तकनीकी मापदंडों में एकरूपता नहीं, विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए 

समान कार्यों और तकनीकी मापदंडों में एकरूपता नहीं होने पर जल संसाधन विभाग ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है।

जयपुर। समान कार्यों और तकनीकी मापदंडों में एकरूपता नहीं होने पर जल संसाधन विभाग ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है। विभाग के अनुसार जिन निविदाओं को राज्य सरकार की सक्षमता के तहत आमंत्रित किया जाता है, उन निविदाओं में विभिन्न संभागों की ओर से संपादित समान कार्यों के तकनीकी विनिर्देशों और अन्य शर्तों में एकरूपता की कमी देखने को मिल रही है। इससे भविष्य में अनुबंधों में विधिक और तकनीकी जटिलताओं का सामना करने की संभावना बनी रहती है और कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना भी कठिन हो सकता है।

इस संदर्भ में, राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के तकनीकी विनिर्देशों और निविदा शर्तों में एकरूपता लाने के लिए सभी संभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि संबंधित कार्यों की निविदा जारी करने से पूर्व, मुख्य अभियंता कार्यालय, जल संसाधन के गठित प्रकोष्ठ से उनकी वैटिंग करवाई जाए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जा सके और भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी और तकनीकी समस्याएं उत्पन्न न हों।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश