
अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने दीपावली पर लोगों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने दीपावली पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने दीपावली पर लोगों को शुभकामनाएं दी। गहलोत ने अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
जोशी ने दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List