नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री हुए सख्त

जिला शिक्षा अधिकारी सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री हुए सख्त
पीड़ित अजय पैरालंपिक का इंटरनेशनल प्लेयर है। 

जयपुर। नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने का मामला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के पास पहुंच गया है, जिसको लेकर दिलावर सख्त हो गए है और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, करतारपुरा में पदस्थापित नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण कृष्ण पल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए है। पीड़ित अजय पैरालंपिक का इंटरनेशनल प्लेयर है। 

16 सीसी की कार्रवाई: पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को अपनी पीड़ा बताई। इस पर दिलावर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर ग्रामीण, स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू और आरोपी शिक्षक रेखा सोनी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा