धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़, 1 गिरफ्तार

रांची के मंदिर में हुई तोड़फोड़

धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़, 1 गिरफ्तार

मल्लाह टोली में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर  में तोडफ़ोड़ की। मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

रांची। झारखंड के रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मल्लाह टोली में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर  में तोडफ़ोड़ की। मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे वाली इस हरकत को देर रात अंजाम दिया है। घटना की जानकारी सुबह हुई। असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत को राजधानी के अमन पसंद लोगों और पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया। इस खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। धार्मिक स्थल पर इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी,थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले एक आरोपित को पकड़ लिया। मंदिर के आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी को मामले पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। वहीं दूसरी ओर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि एक बार फिर राजधानी रांची में हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। व्यस्ततम मेन रोड स्थित महावीर मंदिर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक से डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया और  लोगों से शांति और भाईचारे की बनाए रखने की अपील की गई।

Tags: temple

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को  कहा कि कूड़ा हटाने के काम में तेजी लाने के लिए एक...
वंदे भारत ट्रेन को संभावित दुर्घटना से बचाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Noble Prize2023: तीन वैज्ञानिक बावेंडी-ब्रुस और एलेक्सी को केमिस्ट्री का नोबेल
जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज विशाल प्रदर्शन, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिया धरना
Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार
1.06 करोड़ परिवारों को मिलेगा एक अतिरिक्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट
Modi Cabinet Approval: उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर