
चीन: आग की चपेट में आकर 17 लोगों की मौत
जिलिन प्रांत के एक रेस्तरां में लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि आग करीब 12 बजकर 40 मिनट पर चांगचुन हाई-टेक औद्योगिक विकास क्षेत्र में लगी और इसकी चपेट में आकर करीब 17 लोगों की मौत हो गई।
चांगचुन। चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी चांगचुन में एक रेस्तरां में आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग करीब 12 बजकर 40 मिनट पर चांगचुन हाई-टेक औद्योगिक विकास क्षेत्र में लगी और इसकी चपेट में आकर करीब 17 लोगों की मौत हो गई। बचाव एवं दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

02 Oct 2023 20:56:43
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य...
Comment List