कृषि कानूनों की वापसी किसानों के अस्तित्व की लड़ाई की है जीत : यादव

कृषि कानूनों की वापसी किसानों के अस्तित्व की लड़ाई की है जीत : यादव

किसान आंदोलन के संघर्ष की सफलता देश को आजादी प्राप्त होने की एक मिसाल है। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. यादव ने बताया कि कृषि कानूनों की वापसी देश के किसानों के अस्तित्व की लड़ाई की जीत है।

जयपुर। किसान आंदोलन के संघर्ष की सफलता देश को आजादी प्राप्त होने की एक मिसाल है। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. यादव ने बताया कि कृषि कानूनों की वापसी देश के किसानों के अस्तित्व की लड़ाई की जीत है। इस बात का भी प्रतीक है कि अहिंसात्मक संघर्ष का कोई विकल्प नहीं है तथा गांधी के मार्ग से आजादी अवश्य प्राप्त होती है।  

किसान आंदोलन की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून की मांग अभी अधूरी है, जिस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। भारतीय किसान यूनियन किसान आंदोलन की इस सफलता को किसान आंदोलन में शहीद हुए लगभग 800 किसानों को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित करता है एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून बनाने तक किसान आंदोलन को जारी रखने का संकल्प दोहराता है। यद्यपि बॉर्डर से हटने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों का सामूहिक निर्णय होगा।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दो सीट सीकर में माकपा और नागौर में आरएलपी से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गठबंधन प्रयोग की सफलता पर...
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
गर्मियों में वन्यजीवों की बदलेगी डाइट
आकरा वार होने से एक अप्रैल को मनेगा बास्योड़ा
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो