बजरी की रॉयल्टी वसूलने में व्यस्त हैं मंत्री के रिश्तेदार: हनुमान बेनीवाल

राजस्थान विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बजरी की रॉयल्टी वसूलने में व्यस्त हैं मंत्री के रिश्तेदार: हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में लोग कांग्रेस-भाजपा मुक्त राजस्थान चाहते हैं। इसलिये पार्टी राज्य की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में किसानों की सरकार बनेगी।

बीकानेर। नागौर से लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बेनीवाल ने बिना किसी मंत्री का नाम लिए कहा कि बीकानेर में मंत्री के रिश्तेदार बजरी की अवैध रॉयल्टी वसूलने में व्यस्त हैं। मंत्री ने रॉयल्टी के ठेके ले रखे हो। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग कांग्रेस-भाजपा मुक्त राजस्थान चाहते हैं। इसलिये पार्टी राज्य की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में किसानों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा को हराने वाले मजबूत दावेदार के साथ समझौता भी किया जाएगा। बेनीवाल ने बताया कि बीकानेर की सभी 7 सीटों पर लोकतांत्रिक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। आरएलपी संयोजक का दावा है थर्ड फ्रंट ही राजस्थान का भला कर सकता है। ऐसे में प्रदेश की जनता को राजस्थान के विकास के लिए तीसरे मोर्चे के साथ जुड़ना चाहिए। बेनीवाल के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुका हुआ है। गहलोत सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री आपस में उलझे हुए हैं। 

ऐसे मंत्री जो गहलोत सरकार के खिलाफ हैं तो सत्ता से बाहर आ जाना चाहिए। बेनीवाल कहा कि अशोक गहलोत खुद की कुर्सी बचाने में बिजी हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने की मंशा पाले हुए हैं। आम जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था से त्रस्त है। वसुन्धरा राजे पर हमला करते हुए बेनीवाल ने कहा कि जाट, राजपूत और गुर्जर को अपना बताते हुए मुख्यमंत्री बनने वाली राजे का राज्य में अक कोई क्रेज नहीं है। राजस्थान के लोग इस बार राजे की बातों में नहीं आएंगे। बेनीवाल ने कहा कि मंगलवार को सीकर में दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण के मुद्दे पर चिंता जताई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई