कोटा दक्षिण वार्ड 7 - स्मार्ट सिटी में शामिल, पर सुविधाओं से वंचित वार्ड

छह माह से नल में पानी नहीं

 कोटा दक्षिण वार्ड 7 - स्मार्ट सिटी में शामिल, पर सुविधाओं से वंचित वार्ड

पार्क, सामुदायिक भवन और पानी की समस्या से जूझ रहे है वार्डवासी ।

कोटा। संभागीय मुख्यालय होने और स्मार्ट सिटी में नगर निगम दक्षिण के वार्ड 7 को शामिल तो कर दिया, पर विकास की बात की जाए तो यहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें केवल स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है। वार्डवासी गिरधारी कुमार व निरंजन कुमार ने बताया कि हमें सिर्फ स्मार्ट सिटी का तमगा मिला है। विकास तो केवल शहर में हुआ है। हमारे यहां पर तो सीसी रोड का निर्माण हुआ है और कुछ जगहों पर नालियों का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगहों पर अभी बाकी है। साथ ही हमारे क्षेत्र में न तो पार्क है और न ही सामुदायिक भवन, जिसकी वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांगलिक कार्यों के लिए दूसरी जगह पर जाकर भवन की बुकिंग महंगी दरों पर करवानी पड़ती है। बच्चों को खेलने के लिए भी अन्य जगहों पर जाना पड़ता है।

गलियों में रोड लाइटें बंद 
वार्ड के मेन रोड पर रोड लाइटें तो जलती रहती हैं, लेकिन अंदर की गलियों में रोड लाइटें बंद ही रहती हैं। मेन रोड पर स्थित डिवाइडर सौंदर्य बढ़ाने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। कुछ स्थानों पर कंटीली झाड़ियां उग चुकी हैं व कुछ जगह लोगों ने उपले सुखा रखे हैं।

पार्क  व सामुदायिक भवन का अभाव
रमेश कुमार और अमन ने बताया कि हमारी तरफ न तो बच्चों के खेलने के लिए पार्क है और न ही वृद्धजनों के घूमने के लिए। इससे सभी को परेशानी होती है। साथ ही वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से मांगलिक कार्यों के लिए निजी भवन की महंगी दर पर बुकिंग करवानी पड़ती है। कई बार भवन नहीं मिलने पर खुले में ही मांगलिक व अन्य कार्य करने पड़ते हैं।

पानी की लाइन बिछी, पर कई घरों में कनेक्शन बाकी
वार्ड में पानी की लाइन तो बिछा दी गई है,  कुछ घरों में कनेक्शन कर दिए  हैं कुछ में अभी बाकी हैं।लोगों को निजी ट्यूबवेल से महंगी दरों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। दौलतगंज के निवासी फूलचंद व विशाल कुमार ने बताया कि गांव में पानी की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। आधे इलाके में छह माह से नल में पानी नहीं आ रहा। कई परिवारों को करीब एक किलोमीटर दूर से पानी की लाइन जोड़कर पानी लाना पड़ रहा है। कुछ सरकारी नलों में महीनों से पानी नहीं आया है।

Read More पान की दुकान में चोरी : सवा लाख का माल और 5 हजार रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

गंदी नालियां ,खराब सीसी सड़कें
वार्ड के कई हिस्सों में नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। सीसी रोड भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। कुछ इलाकों में सीसी नालियां बनी हैं, जबकि कुछ जगहों पर कच्ची नालियां होने के कारण लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

Read More राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

वार्ड क्षेत्र
नया गांव, दौलतगंज, रोजड़ी का आंशिक भाग, मानसरोवर कॉलोनी, नया गांव यूआईटी एजुकेशनल जोन आदि क्षेत्र।

Read More सूखी घास व कचरा, गर्मी में आग का खतरा

हमारी तरफ तो पानी आए एक साल से अधिक हो गया है। लाइन बिछी है, पर पानी नहीं आता।
- गिरधारी कुमार

आधे गांव में पानी आता है, आधे में आता ही नहीं। मेन रोड पर लाइटें जलती हैं, पर गलियों में बंद रहती हैं।
- गिरधारी

वार्ड में पानी की लाइन डाले काफी समय हो गया, पर कनेक्शन नहीं हुए। पानी के लिए भटकना पड़ता है।
- पप्पू कुमार

हमें तो केवल स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है, सुविधाओं में सिर्फ सीसी रोड और कुछ निर्माण हुए हैं। पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव बड़ी चुनौती है।
- रोहित कुमार

वार्ड में पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है, इसलिए कनेक्शन नहीं हुए हैं। रोड लाइट की शिकायत दर्ज करा दूंगा। अन्य समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दूंगा। हमारा कार्यकाल खत्म हो चुका है।
- सोनू भील, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित