कई दिन से खुदा पड़ा नाला, लोग हो रहे परेशान

मुख्य चौराहे पर दोनों तरफ का आवागमन बंद

कई दिन से खुदा पड़ा नाला, लोग हो रहे परेशान
स्थानीय दुकानदारों व वाहन चालकों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर।

कोटा। विज्ञान नगर मुख्य चौराहे पर पिछले कई दिन से खुदा पड़ा नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों व लोगों को जरा सी दूरी तय करने के लिए लम्बा चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा है।कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से विज्ञान नगर में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य चौराहे पर बड़े नाले को भी खोदा गया था। लेकिन उसे सही नहीं करने से वहां मलबे का ढेर लगा हुआ है। साथ ही लोगों का इधर से उधर और उधर से इधर आना-जाना बंद हो रहा है।

स्थानीय निवासी अनुराग भारद्वाज का कहना है कि निर्माण व नाले का काम होना सही है। लेकिन हालत यह है कि काम के लिए नाला खोद तो दिया। उसे सही नहीं कर पिछले कई दिन से ऐसा ही छोड़ा हुआ है। जिससे जरा सी दूर घर पर जाने या आस-पास ही दुकान पर जाने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है।विज्ञान नगर निवासी विवेक शर्मा का कहना है कि पैदल या दो पहिया वाहन तो गलियों में से भी निकल रहे हैं। लेकिन चार पहिया वाहन होने पर अधिक परेशानी हो रही है। कार गलियों से भी नहीं निकल पाती। ऐसे में कार को साइड में ही खड़ा करके जैसे-तैसे परेशान होते हुए दुकानों पर सामान लेने जाना पड़ रहा है।

व्यापार हो रहा प्रभावित
इधर दुकानदारों का भी कहना है कि नाला खुदे कई दिन हो गए। उसके बाद उसे सही करने कोई नहीं आ रहा है। मुख्य चौराहे पर दोनों तरफ का आवागमन बंद हो रहा है। जिससे दुकानों पर ग्राहक ही नहीं आ पा रहे हैं। इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले महेश नामा का कहना है कि एक दिन पहले हुई बरसात से वहां कीचड़ हो गई। जिससे परेशानी अधिक हो रही है। नाले का काम लम्बे समय से अधूरा होने से उनका काम धंधा बाधित हो रहा है।

इनका कहना है
विज्ञान नगर में नाला और नाली निर्माण का काम चल रहा है। नाले की खुदाई करने पर वहां से सीवर लाइन व पानी की लाइन निकल रही है। पानी की लाइन को ऊंचा किया जाना है। जिससे नीचे कचरा नहीं जमे। साथ ही सीवर लाइन का भी काम होना है। जलदाय विभाग वाले यह काम करेंगे। उसके बाद ही आरसीसी का नाम निर्माण किया जाएगा। काम के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन प्रयास है कि जल्दी ही काम पूरा कर दिया जाएगा।
- सतीश तोमर, सहायक अभियंता, कोटा विकास प्राधिकरण

Read More एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, आरएसआरडीसी बोर्ड बैठक में ₹4938 करोड़ के ऋण प्रस्ताव को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय