
अखिलेश ने अगला चुनाव कन्नौज से लडऩे का दिया संकेत
उपचुनाव के लिए डिंपल यादव का कर रहे प्रचार
कन्नौज सीट के भविष्य को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव ही तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही चुनाव लडऩा है।
कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज सीट से लडऩे का मन बना रहे हैं, हालांकि अंतिम फैसला परिस्थितियों और पार्टी के फैसले पर निर्भर करेगा।
एक विवाह समारोह में शिरकत करने आये यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान कन्नौज की सांसद रह चुकी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट के भविष्य को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव ही तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही चुनाव लडऩा है। जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी ही तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने सपा की डिंपल यादव को हराया था। यादव इन दिनो मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव का प्रचार जोर शोर से कर रहे हैं। उनके पिता एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List