मशहूर अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन

86 वर्ष की थी अभिनेत्री

मशहूर अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन

कर्नाटक के हम्पी में जन्मी जमुना ने 16 साल की उम्र में डॉ. गरिकापति राजाराव की पुत्तिल्लु (1953) से अभिनय की शुरुआत की और एल. वी. प्रसाद की मिसम्मा (1955) से उन्हें सफलता मिली।

हैदराबाद। फिल्म 'सत्यभामा' के अपने किरदार से मशहूर जानी-मानी  अभिनेत्री-निर्देशक एवं पूर्व सांसद जमुना का शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। अभिनेत्री 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार में एक पुत्र वामसी जुलुरी और पुत्री श्रवणती हैं।

उनके पति जुलुरी वेंकट रमना राव का 2014 में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। कर्नाटक के हम्पी में जन्मी जमुना ने 16 साल की उम्र में डॉ. गरिकापति राजाराव की पुत्तिल्लु (1953) से अभिनय की शुरुआत की और एल. वी. प्रसाद की मिसम्मा (1955) से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक फिल्मफेयर अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में एक पुरस्कार जीता। अभिनेत्री 1980 में कांग्रेस में शामिल हुईं और 1989-1991 तक राजमुंदरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1991 का चुनाव हार गईं और उन्होंने राजनीति छोड़ दी, लेकिन 1990 के दशक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया।

जब जमुना सात साल की थीं, हल्दी और तंबाकू के व्यवसाय से जुड़े उनके पिता माधव ब्राह्मण आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के दुग्गीराला चले गये। वह दुग्गीराला में पली-बढ़ी। उन्होंने तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं की 198 फिल्मों में अभिनय किया। जमुना ने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया और उन्हें मिलन (1967) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने तेलुगु कलाकार संघ की स्थापना की और पिछले 25 वर्षों से इसके माध्यम से समाज सेवा कर रही हैं। जमुना के निधन पर कई तेलुगू सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

Tags: cinema

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई