स्पैम कॉल के खिलाफ एक्शन : दो महीने में 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट, जानें पूरा मामला

कार्रवाई का दिख रहा असर 

स्पैम कॉल के खिलाफ एक्शन : दो महीने में 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली में अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों पर ट्राई की कार्रवाई तेज हुई है। सितंबर-अक्टूबर में 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट हुईं और शिकायतें 3.12 लाख से घटकर 2.16 लाख रह गईं। डीएलटी प्लेटफॉर्म पर कम शिकायतें चुनौती बनी हैं। ट्राई ने वर्षभर में 21 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक किए। एआई-आधारित जांच से दोषी नंबर तुरंत डिस्कनेक्ट किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। स्पैम और फालतू कॉल्स करके परेशान करने वाली अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई को इस दिशा में कामयाबी मिली है। सितंबर और अक्टूबर महीने में कुल 318 कंपनियां ब्लैकलिस्ट की गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बताया है कि अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ताओं की शिकायतें अक्टूबर में घटकर 2.16 लाख रह गईं। सितंबर में 3.12 लाख शिकायतें आई थीं। हालांकि अभी भी कार्रवाई में एक परेशानी आ रही है।

स्पैम कॉल्स के खिलाफ एक्शन लेना कितना चुनौती भरा: रिपोर्ट के अनुसार, स्पैम कॉल्स के खिलाफ एक्शन लेने में ट्राई के सामने कई चुनौतियां आईं, जिनमें से एक है डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिकायतें ना आना। रिपोर्ट के अनुसार, डीएलटी प्लेटफॉर्म पर डीएनडी यानी डु नॉट डिस्टर्ब में लोग शिकायतें नहीं कर रहे थे। ट्राई का कहना है कि स्पैमर्स के खिलाफ तभी कार्रवाई की जा सकती है, जब डीएनडी प्लेटफॉर्म पर लोग कंप्लेंट दर्ज कराएंगे।

एक साल में 21 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक :

ट्राई ने 1 साल में करीब 21 लाख (2.1 मिलियन) मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में वायरलैस यूजर्स की एक्टिव संख्या करीब 1.10 अरब है। स्पैम कॉल से परेशान लोग अपने फोन के कॉलिंग ऐप पर जाकर उस नंबर को ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन ट्राई को इसकी जानकारी नहीं देते। इसका सबसे अच्छा तरीका है डीएनडी ऐप।

Read More पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, सोमवार सुबह 10:17 बजे पर होगा लॉन्च

कार्रवाई का दिख रहा असर :

Read More पीएम मोदी ने कहा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विध्वंस नहीं, बल्कि 1000 साल की यात्रा का पर्व

ट्राई की तरफ से की जा रही कार्रवाई का असर दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के खिलाफ 3.12 लाख शिकायतें थीं, जो अगले महीने घटकर 2.16 लाख हो गईं। इस साल अक्टूबर में रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के खिलाफ केवल 39,000 शिकायतें आईं, जबकि सितंबर में यह संख्या 71,000 थी। हालांकि ट्राई इससे संतुष्ट नहीं है। वह कार्रवाई के दायरे को और बढ़ाना चाहती है और इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। जब भी कोई यूजर किसी स्पैम कॉल से परेशान होकर उसकी शिकायत ट्राई के डीएनडी ऐप पर करता है, तो शिकायत को संबंधित टेलिकॉम ऑपरेटर को भेजा जाता है। वेरिफिकेशन होता है और जांच की जाती है कि वह नंबर स्पैम कॉल में शामिल है या नहीं। दोषी पाए जाने पर नंबर को डिस्कनेक्ट करके नेटवर्क से ब्लॉक कर दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी होता है।

Read More एजीटीएफ और दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक्सप्रेस-वे पर चावल के कट्टों के नीचे मिला 1.35 करोड़ का नशा, हाईटैक तरीके से तस्करी

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई