हॉकी विश्व कप में नौंवे स्थान पर रही टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

हॉकी विश्व कप में नौंवे स्थान पर रही टीम इंडिया

हॉकी विश्वकप में फ्रांस के हाथों 2-4 से मिली हार के साथ टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे चिली का सफर एक अदद जीत की हसरत पूरा किए बगैर खत्म हो गया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में फ्रांस ने दूसरी बार जीत का स्वाद चखा और टूर्नामेंट में 13वां स्थान हासिल किया। 

राउरकेला। मेजबान भारत ने शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्लासिफिकेशन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर टूर्नामेंट में नौंवा स्थान हासिल कर लिया। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को जगमग करते हुए अभिषेक (चौथे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (11वें मिनट), शमशेर सिंह (44वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने मेजबान टीम के गोल किए। दक्षिण अफ्रीका के गोल सैमकेलो विम्बी (48वां) और मुस्तफा कासिम (60वां मिनट) ने किए। भारत इस जीत के साथ घरेलू सरजमीन पर हुए टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ नौंवे स्थान पर रहा।

जीत के बगैर खत्म हुआ चिली का सफर, 13वें स्थान पर रहा फ्रांस
हॉकी विश्वकप में फ्रांस के हाथों 2-4 से मिली हार के साथ टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे चिली का सफर एक अदद जीत की हसरत पूरा किए बगैर खत्म हो गया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में फ्रांस ने दूसरी बार जीत का स्वाद चखा और टूर्नामेंट में 13वां स्थान हासिल किया। 

मलेशिया ने जापान को हराया
मलेशिया ने शेलो सिल्वेरियस के दो गोलों की बदौलत जापान को 3-2 से मात दी। शेलो सिल्वेरियस 7वें और 31वें मिनट में गोल किए, जबकि सुहैमी इरफान शाहमी ने एक गोल किया। जापान के गोल काइतो तनाका और सेरेन तनाका ने दागे।
 
अर्जेन्टीना ने वेल्स को रौंदा
पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना ने क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स को 6-0 से रौंदकर टूर्नामेंट में नौवां स्थान हासिल कर लिया।

Tags: hockey

Post Comment

Comment List

Latest News