फ्रांस के हेलीकाप्टर जापान, भारत और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे

8 फरवरी से फ्रांस से रवाना होंगे हेलिकाप्टर

फ्रांस के हेलीकाप्टर जापान, भारत और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे

जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार डिक्समूड हेलीकाप्टर आठ फरवरी को फ्रांस से रवाना होंगे और अगले 150 दिनों तक उनके विभिन्न सैन्य अभ्यासों में भाग लेने की उम्मीद है।

पेरिस। फ्रांस के हेलीकाप्टर डिक्समूड भारतीय महासागर में बंगाल की खाड़ी में जापान के समुद्री आत्मरक्षा बलों और ऑस्ट्रेलिया , भारतीय एवं अमरीका नौसेना के पोतों के साथ अभ्यास में भाग लेंगे। मीडिया ने  शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार डिक्समूड हेलीकाप्टर आठ फरवरी को फ्रांस से रवाना होंगे और अगले 150 दिनों तक उनके विभिन्न सैन्य अभ्यासों में भाग लेने की उम्मीद है। अप्रैल में जहाज हिन्द महासागर में जापान, ऑस्ट्रेलिया , भारत और अमेरिका के बलों के साथ अभ्यास में शामिल होगा। 

जहाज के कप्तान इमैनुएल मोकार्ड ने ब्रॉडकास्टर के हवाले से कहा,'' इस साल हमारा मिशन सभी महासागरों और विशेष रूप से ङ्क्षहद महासागर और दक्षिण प्रशांत को पार करेगा, जो कई मायनों में सामरिक आकर्षण का केंद्र हैं।'' मोकार्ड ने कहा कि फ्रांस का जहाज किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है और सहयोगियों विशेष रूप से जापान के साथ सहयोग कुशल और प्रभावी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई