
आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने लांच की नई जर्सी
नंबर के साथ जर्सी खरीद सकेंगे
मुंबई के युवा फैंस के लिए भी जर्सी लांच की गई है। मुंबई इंडियंस की तरफ से बताया गया है कि हर वर्ग के फैंस को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग साइज में जर्सी उपलब्ध होगी।
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए अपनी नई जर्सी लांच की है। आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। इस बार मुंबई के फैन अपने नाम और अपने पसंदीदा नंबर के साथ जर्सी खरीद सकेंगे। वहीं पहले की तरह खिलाड़ियों के नाम और सामान्य जर्सी भी उपलब्ध होंगी।
मुंबई के युवा फैंस के लिए भी जर्सी लांच की गई है। मुंबई इंडियंस की तरफ से बताया गया है कि हर वर्ग के फैंस को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग साइज में जर्सी उपलब्ध होगी। जर्सी के लॉन्च पर बोलते हुए मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी टीम की जर्सी मुंबई इंडियंस की संस्कृति को दर्शाती है। वर्षों से मुंबई इंडियंस कई उम्मीदों का घर रही है, जो सभी के लिए प्रेरणा हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List