बीसीसीआई की बैठक 22 दिसम्बर को : केन्द्रीय अनुबंध में रोहित-विराट का ए+ ग्रेड खतरे में, महिला खिलाड़ियों की घरेलू फीस पर होगी चर्चा  

अम्पायरों की मैच फीस में भी होगा बदलाव 

बीसीसीआई की बैठक 22 दिसम्बर को : केन्द्रीय अनुबंध में रोहित-विराट का ए+ ग्रेड खतरे में, महिला खिलाड़ियों की घरेलू फीस पर होगी चर्चा  

22 दिसंबर की बीसीसीआई बैठक में खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध पर बड़ा फैसला हो सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के ए+ ग्रेड से बाहर होने के आसार हैं, जबकि शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल के प्रमोशन पर चर्चा होगी। महिलाओं की घरेलू मैच फीस और अंपायरों के भुगतान में बदलाव भी एजेंडे में शामिल हैं।

मुम्बई। 22 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई की मीटिंग में खिलाड़ियों का केन्द्रीय अनुबंध सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली ए+ ग्रेड में हैं, लेकिन उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वजह यह कि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे खेल रहे हैं। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल के ए+ ग्रेड में प्रमोशन पर चर्चा होगी।

महिलाओं की घरेलू मैच फीस में है असमानताएं :

महिला टीम की शानदार एकदिवसीय विश्व कप जीत के बाद मैच फीस में बदलाव की उम्मीद थी और बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा करने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुष और महिलाओं के बीच सैलरी में समानता है, घरेलू प्रतियोगिताओं में असमानताएं बनी हुई हैं।

अम्पायरों की मैच फीस में भी होगा बदलाव :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

एजेंडा का एक और अहम मुद्दा पुरुष टीम के लिए केन्द्रीय अनुबंध है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को किस ग्रेड में रखा जाएगा, यह खास दिलचस्पी का विषय है, क्योंकि दोनों स्टार खिलाड़ी तीन में से दो अंतरराष्ट्रीय प्रारुपों से संन्यास चे चुके हैं। बीसीसीआई अंपायरों की मैच फीस में भी बदलाव करना चाहता है। बैठक में 30वीं एपेक्स काउंसिल मीटिंग के मिनट्स की पुष्टि। घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों के पेमेंट में बदलाव। बीसीसीआई डिजिटल प्रॉपर्टीज पर अपडेट। अंपायर और मैच रेफरी के पेमेंट में बदलाव। सालाना प्लेयर रिटेनरशिप कॉन्ट्रैक्ट।  

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा  सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
जयपुर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। चांदी ₹11,500 की भारी छलांग के...
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी
राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम