कांग्रेसी मेरी कब्र खोदने के  सपने देखने में व्यस्त : मोदी

मेरा सुरक्षा कवच देश की करोड़ों मां-बहनों का आशीर्वाद 

कांग्रेसी मेरी कब्र खोदने के  सपने देखने में व्यस्त : मोदी

मोदी ने यहां कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखने में व्यस्त है, लेकिन मैं कर्नाटक के विकास के सपने देखने में व्यस्त हूं।

मांड्या। कर्नाटक में दो इंजन वाली सरकार की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी उनकी मौत के सपने देखने में व्यस्त है, लेकिन वह कर्नाटक के विकास का सपना देखने में व्यस्त हैं। मोदी ने यहां कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखने में व्यस्त है, लेकिन मैं कर्नाटक के विकास के सपने देखने में व्यस्त हूं। मोदी की कब्र खोदने का सपना देखने वाले कांग्रेसी नहीं जानते कि मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच देश की करोड़ों मां-बहनों का आशीर्वाद है। 

ईमानदारी से गरीबों की सेवा की
मोदी ने कहा कि वर्ष  2014 में उनकी सरकार बनने के बाद से उन्होंने पूरी ईमानदारी से गरीबों की सेवा करने की कोशिश की और लगातार गरीबों के जीवन में आने वाली कनिाइयों को कम करने की कोशिश की। 2014 में जब आपने मुझे वोट दिया और सेवा का अवसर दिया, तब देश में एक संवेदनशील सरकार बनी जो गरीबों के दर्द और पीड़ा को समझती है। इसके बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीबों की सेवा करने का प्रयास किया।  

लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने पर फोकस
मोदी ने कहा कि देश में दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस साल के बजट में, सरकार ने 5,300 करोड़ रुपए के साथ ऊपरी भद्रा परियोजना प्रदान करने की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

नई परियोजनाओं से कर्नाटक और देश बदल रहा 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सागरमाला और भारतमाला जैसी परियोजनाओं के साथ, कर्नाटक और देश बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों में लोग बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के बारे में बात कर रहे हैं। भारत के लोग देश भर में ऐसा आधुनिक और शानदार एक्सप्रेसवे चाहते हैं। एक्सप्रेसवे युवाओं को गर्व से भर देता है। अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर ‘ईज आॅफ लिविंग’ को बढ़ाता है और प्रगति के नए अवसर पैदा करता है। 

Read More आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक 

रोड शो कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया
मोदी ने मांड्या में रविवार को रोड शो करके भाजपा के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। रोड शो के के दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान इलाके में पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

Read More तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग