सीएम ममता ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मुआवजे की मांग

IndiGo संकट पर ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला

सीएम ममता ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मुआवजे की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिगो उड़ानों की बड़े पैमाने पर रद्दीकरण को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने बिना वैकल्पिक योजना नए नियम लागू करने का आरोप लगाया और प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देने की मांग की। किरायों में भारी बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इंडिगो पिछले सात दिनों में हजारों उड़ानें रद्द कर चुकी हैं। सीएम ममता ने केंद्र सरकार पर बिना किसी आकस्मिक योजना के नए विमानन नियम लागू करने और हजारों यात्रियों को अफरा-तफरी में धकेलने का आरोप लगाया। उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम बनर्जी ने कहा, अगर केंद्र ने एयरलाइनों को वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने के लिए 15-20 दिन का समय दिया होता तो विमानन क्षेत्र के संकट से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा, ज्यादातर उड़ानें बिना किसी योजना के बंद कर दी गयी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा जो कुछ उड़ानें संचालित की जा रही हैं, उनके किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक टिकट जिसकी कीमत आमतौर पर 3,000 रुपये होती है, अब 50,000 रुपये हो गई है। आम लोग कैसे यात्रा करेंगे? सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में, एक जोड़े का मामला बताया जो व्यवधान के कारण अपनी शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुँच पाए और उन्हें वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा।

इसके आगे उन्होंने सभी प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजे की माँग करते हुए कहा, मैंने ऐसी निष्क्रियता पहले कभी नहीं देखी। यह एक आपदा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा, आप लोगों को इतनी मुश्किल में कैसे धकेल सकते हैं? हजारों-लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फँसे हुए हैं, निराश और मानसिक रूप से परेशान हैं।

उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि जब तक एयरलाइंस अपने कर्मचारियों और समय-सारिणी को स्थिर नहीं कर लेतीं, तब तक कम से कम आधी उड़ानें चालू रहें। ममता बनर्जी ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसका ध्यान शासन से ज्यादा चुनावों पर है। इसके आगे उन्होंने कहा, सरकार को देश की समस्याओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी एकमात्र चिंता वोटों, ईवीएम, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित करने की है। वे लोगों के बारे में नहीं सोचते। यही उनकी सबसे बड़ी समस्या है। 

Read More आपसी मतभेद या दुश्मनी...? विवाहिता और दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

यह व्यवधान नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) नियमों के कार्यान्वयन से उत्पन्न हुआ है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा लागू किया गया था। इंडिगो एयरलाइन के पास नए मानदंडों के तहत अपने शेड्यूल को संचालित करने के लिए आवश्यक संख्या में पायलट और चालक दल की कमी है, जिससे बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और देश भर में यात्री फंसे हुए हैं।

Read More अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच 6 माह में हो पूरी : सबूत मिटाने वालों पर भी हो कार्रवाई, अलका लाम्बा ने कहा- ऐसे मामलों के लिए बने स्वतंत्र जांच तंत्र

ममता बनर्जी ने कहा, पायलटों को आराम की जरूरत होती है, यह मैं पूरी तरह समझती हूँ। लेकिन ऐसे नियम लागू करने से पहले, केंद्र को वैकल्पिक योजना बनाने के लिए 15-20 दिन का समय देना चाहिए था। उन्हें पता था कि जनता को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। ममता बनर्जी ने​ किसी भी बड़े नेता का नाम लिए बिना कहा, कुछ लोग देश की समस्याओं से निपटने के बजाय विदेश में ज्यादा समय बिताते हैं। जिन लोगों ने इतना नुकसान पहुँचाया है उन्हें लोगों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने प्रभावित यात्रियों को कानूनी उपाय अपनाने की भी सलाह दी।

Read More ईडी के छापे के खिलाफ सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, पैदल विरोध मार्च निकाला

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा
निर्यात के मुकाबले आयात में 8.67% की तेज वृद्धि से दिसंबर 2025 में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर...
मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत