भारत और रूस के बीच दोस्ती का पुल बना यूएई

भारत ने रूस के साथ व्यापार शुरू कर दिया

भारत और रूस के बीच दोस्ती का पुल बना यूएई

भारत को दोस्त रूस से व्यापार में अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और इस संकट से निकलने में यूएई अहम भूमिका निभा रहा है।

दुबई। अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर बेहद कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। भारत और रूस को जोड़े रखने में खाड़ी के एक मुस्लिम देश की अहम भूमिका हो गई है। इस देश का नाम संयुक्त अरब अमीरात है। भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद बहुत बड़े पैमाने पर रूस के साथ व्यापार शुरू कर दिया है। भारत ने अरबों डॉलर का तेल रूस से मंगाया है। भारत को दोस्त रूस से व्यापार में अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और इस संकट से निकलने में यूएई अहम भूमिका निभा रहा है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत और रूस का व्यापार डॉलर में नहीं हो पा रहा है। रूस जहां चीनी मुद्रा में व्यापार को बढ़ावा दे रहा है, वहीं भारत को चीन की करंसी के साथ कड़ी आपत्ति है। भारत के संकट का हल यूएई की मुद्रा दिरहम से निकला है। भारत ने सभी बैंकों और व्यापारियों को निर्देश दिया है कि वे रूस से आयात का भुगतान चीन की मुद्रा युआन में नहीं करें। भारत इस समय रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है और कम दाम में कोयला भी मंगा रहा है। भारत ने यूएई की मुद्रा दिरहम को भुगतान में तरजीह देना शुरू किया है।

कुछ रूसी तेल खरीद का भुगतान रूबल में भी
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत तब तक चीन की मुद्रा युआन में व्यापार करने से परहेज करेगा जब तक कि सीमा पर विवाद बना रहेगा और संबंध सामान्य नहीं होंगे। भारत की रिफाइनरी ने हाल के दिनों में कुछ रूसी तेल खरीद का भुगतान रूबल में किया है। लेकिन ज्यादातर भुगतान अभी भी दूसरी मुद्राओं में किया जा रहा है। दोनों ही देशों ने अभी तक हालांकि फ्रेमवर्क को अंतिम रूप नहीं दिया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीने में रूस से ज्यादातर व्यापार दिरहम में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यूएई में रूसी बैंक और मास्को में यूएई के बैंक की शाखाएं हैं और इसी वजह से दोनों ही देशों में मुद्रा का आदान-प्रदान आसानी से हो जा रहा है। भारत इस रास्ते अब कई भुगतान कर भी चुका है। भारत ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी अभी तक रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा नहीं की है। भारत अभी भी रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीद रहा है। यूएई की बात करें, तो भारत के साथ दोस्ती इस समय पूरे उफान पर है। यूएई कश्मीर में निवेश करने जा रहा है।

Tags: ban

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई