प्रदेश में जारी किए 36.28 लाख जल कनेक्शन 

देश में तीसरे स्थान पर है

प्रदेश में जारी किए 36.28 लाख जल कनेक्शन 

अभी तक लगभग 36.28 लाख कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेजेएम की समीक्षा बैठक की, जिसमें अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई।

जयपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) में प्रतिदिन जल कनेक्शन देने में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में फरवरी में औसतन 7142 कनेक्शन प्रतिदिन दिए गए, जबकि मार्च में औसतन 8000 कनेक्शन प्रतिदिन देने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से मई 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में औसतन प्रतिदिन 6 गुना अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। अभी तक लगभग 36.28 लाख कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेजेएम की समीक्षा बैठक की, जिसमें अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई। गहलोत ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और छितराई बसावट के बावजूद मिशन के कार्यों को पूरा करने में कोई कमी नहीं रख रही है। उन्होंने वृहद् जल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर सुलभ पेयजल उपलब्धता और कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कई जिलों की वृहद परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में चौथे स्थान पर है
मिशन में अभी तक 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में चौथे स्थान पर है। गत वित्तीय वर्ष में 3488 करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष 2022-23 में अभी दोगुनी राशि 6700 करोड़ रुपए व्यय हो चुकी है। इस वर्ष लगभग 7500 करोड़ रुपए व्यय लक्षित है। 

केन्द्र को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा 
एसीएस सुबोध अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र को पांच वृहद् परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए पत्र भेजा है। इनकी स्वीकृति मिलने और कार्य पूरा होने से अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सीकर और झुंझुनूं के 5739 गांवों को पानी मिलेगा। इसमें 23,941 करोड़ लागत प्रस्तावित है। बैठक में जलदाय मंत्री महेश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार
विश्व के नंबर-एक सार्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पांचवी बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित...
तेलंगाना में ढहा निर्माणाधीन पुल, टली जनहानि
मलेशिया सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर, 10 लोगों की मौत
असर खबर का - कृषि सुपरवाइजरों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाइश की
BJP List : लद्दाख लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा
सत्यजीत रे ने दिलाई थी भारतीय सिनेमा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भीख मंगवाने के लिए किया बालक का अपहरण, 2 बदमाश गिरफ्तार