कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से गहलोत की मुलाकात

गहलोत का यह दिल्ली दौरा सियासी लिहाज से महत्वपूर्ण

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से गहलोत की मुलाकात

सीएम गहलोत विधानसभा में कई नई घोषणाओं के बाद खासे उत्साहित हैं। उनके निर्णय का सभी ओर स्वागत किया गया है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में 19 नए जिलों एवं तीन नए संभागों के गठन के ऐलान के बाद शनिवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की। गहलोत का यह दिल्ली दौरा सियासी लिहाज से महत्वपूर्ण है। जिसका संकेत खुद गहलोत ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में दिया। करीब आधे घंटे से ज्यादा चली मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की राजनीतिक स्थिति समेत चुनावी तैयारियों पर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के साथ चर्चा की है। असल में, सीएम गहलोत विधानसभा में कई नई घोषणाओं के बाद खासे उत्साहित हैं। उनके निर्णय का सभी ओर स्वागत किया गया है। ऐसे में, पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करना और चुनावी तैयारियों की बात करना काफी कुछ संकेत कर रहा है। गहलोत ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष से काफी अच्छी मुलाकात रही है।

राहुल गांधी ने गलत क्या बोला
इस बीच, सीएम गहलोत ने संसद की कार्यवाही बाधित होने के लिए सत्तापक्ष को सीधे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब सत्तापक्ष ही संसद नहीं चलने दे रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। लेकिन आखिर राहुल गांधी ने गलत क्या बोला है?  गहलोत ने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने लंदन में वही बोला है। जो उन्होंने पूरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था। वह पहले भी ऐसा बोलते रहे हैं। उसी को फिर से बोला है।

नई नियुक्तियां संभव!
सूत्रों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिहाज से नई सांगठनिक नियुक्तियां संभव है। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की संभवना जताई जा रही है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी सुगबुगाहट एवं चर्चा है। लेकिन पार्टी आलाकमान जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहता। क्योंकि उसे चुनाव के समय सभी पक्षों को भी साधना है। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के लिहाज से सीएम गहलोत एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सांगठनिक नियुक्तयों को लेकर चर्चा हुई है। लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। क्योंकि इस बारे में प्रदेश संगठन प्रभारी की राय एवं फीडबैक भी लिया जाना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई