इंडिगो की उड़ानों में देरी : कंपनी ने यात्रियों को दिया रिफंड का विकल्प, कहा- घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति जांचे यात्री

परिचालन संबंधी वजहें शामिल हैं

इंडिगो की उड़ानों में देरी : कंपनी ने यात्रियों को दिया रिफंड का विकल्प, कहा- घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति जांचे यात्री

एयरलाइंस ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न कारणों से उसकी उड़ानों में देरी हो रही है। इनमें कुछ तकनीकी कारण, हवाई अड्डे पर यातायात का बोझ और परिचालन संबंधी वजहें शामिल हैं।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपनी उड़ानों में पिछले कुछ समय से जारी देरी पर एक बयान जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड का विकल्प दिया है। एयरलाइंस ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न कारणों से उसकी उड़ानों में देरी हो रही है। इनमें कुछ तकनीकी कारण, हवाई अड्डे पर यातायात का बोझ और परिचालन संबंधी वजहें शामिल हैं। इंडिगो ने कहा कि उसकी टीम यथाशीघ्र परिचालन सामान्य करने में जुटी है। उसने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड का विकल्प दे रही है। उसने यात्रियों को होने वाली परेशानी पर खेद व्यक्त किया है और उनसे घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर जांचने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि यह परेशानी अगले एक-दो दिन तक जारी रह सकती है। 

इससे पहले देर शाम को टाटा समूह की एयर इंडिया ने तीसरे पक्ष से सिस्टम में खराबी के कारण विभिन्न हवाई अड्डों पर उसके और अन्य विमान सेवा कंपनियों के चेक-इन सिस्टम के प्रभावित होने की जानकारी दी थी, जिसके कारण उड़ानों में देरी हुई थी। हालांकि बाद में यह समस्या ठीक कर ली गयी थी। पिछले महीने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी के सिस्टम में खराबी के कारण बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई थी, जिसकी जांच अब भी जारी है। 

 

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन