देश के विकास में महिलाएं कर रही नेतृत्व:बिरला

दौलत राम कॉलेज में लोकसभा अध्यक्ष ने सराहा महिलाओं का योगदान

देश के विकास में महिलाएं कर रही नेतृत्व:बिरला

छात्राओं को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले जैसे समाज सुधारकों को महिला सशक्तीकरण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले जैसे समाज सुधारकों को महिला सशक्तीकरण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रानी लक्ष्मीबाई ने ही आजादी के आंदोलन की नीव रखी थी। महिलाओं की भागीदारी के कारण ही हमारा स्वतंत्रता संग्राम सफल हो सका। बिरला ने कहा कि हर क्षेत्र में आज देश की महिलाएं अग्रिम भूमिका निभा रही हैं। फाइटर प्लेन से लेकर सीमाओं पर युद्ध हो, चाहे अर्ध सैनिक बल हो, हर जगह महिलाएं अग्रिम पंक्ति पर खड़ी हैं। आजादी के समय देश की संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी। वहीं आज 115 महिला भारत की संसद में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्राओं का आह्वान किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान देने केन्द्रित करने के साथ वे देश के प्रति भी अपने लक्ष्य निर्धारित करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई