सिंगल हॉ​लिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल की तकनीकी समिति में एलएफएडी निदेशक नामित, आदेश जारी

तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया में विशेषज्ञता और गति आने की उम्मीद

सिंगल हॉ​लिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल की तकनीकी समिति में एलएफएडी निदेशक नामित, आदेश जारी

वित्त विभाग ने सिंगल हॉ​लिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल परियोजना की तकनीकी समीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। 7 जनवरी 2025 के पूर्व आदेश के क्रम में जारी नए आदेश के अनुसार, एलएफएडी के निदेशक को SHPP परियोजना की तकनीकी समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जयपुर। वित्त विभाग ने सिंगल हॉ​लिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल (SHPP) परियोजना की तकनीकी समीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। 7 जनवरी 2025 के पूर्व आदेश के क्रम में जारी नए आदेश के अनुसार, एलएफएडी (LFAD) के निदेशक को SHPP परियोजना की तकनीकी समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वित्त सचिव (बजट) से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति में LFAD निदेशक की नियुक्ति से SHPP पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे राज्य के खरीद प्रबंधन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाया जा सके।

विभाग ने आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु प्रेषित की है, जिनमें वित्त सचिव (बजट) का कार्यालय, LFAD निदेशक, संयुक्त सचिव (वित्तीय नियम), DTA व IFMS 3.0 के अधिकारी, NIC के तकनीकी निदेशक और IT विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि SHPP पोर्टल राज्य की खरीद प्रक्रियाओं को केंद्रीकृत, सरलीकृत और दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई नियुक्ति से तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया में विशेषज्ञता और गति आने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने अवधि पार अमूल ब्रांड की करीब 1.5 लाख किलो खाद्य सामग्री नष्ट। शिकायत पर निरीक्षण में...
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 
अवैध निर्माण करने पर निगम ने दो भवनों को किया सील, जानें पूरा मामला 
जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप