मेरे शहीद पिता के बेटे को मीर जाफर कहा, मां का अपमान किया : प्रियंका

कांग्रेस सत्याग्रहमें भाजपा पर बरसीं कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस अवसर पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह किया। पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी राज्यों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने किया गया।  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस अवसर पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?

उन्होंने कहा कि मेरे शहीद पिता का संसद में अपमान किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी न किसी के सामने झुकता है और ना किसी से डरता है। यह सारे फैसले भारत जोड़ो यात्रा की वजह से लिए जा रहे हैं। क्या नीरव मोदी ओबीसी हैं? क्या मेहुल चौकसी ओबीसी हैं? क्या ललित मोदी ओबीसी हैं? यह भगोड़े हैं और भगोड़े के बारे में हम बोले तो आपको दुख होता है। राहुल गांधी ने सामान्य बात की थी कि जो भगोड़े हैं, वह बैंक का पैसा लेकर भाग गए।

Read More  कुहू गर्ग ने यूपीएससी में प्राप्त की 178वीं रैंक

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
निर्वाचन क्षेत्र में 22 लाख 87 हजार 350 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 11 लाख 90 हजार 851 पुरुष...
Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी
हत्या के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या, चादर से लगाया फंदा
Loksabha Rajasthan 1st Phase Voting Live : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सीएम भजनलाल ने सपत्नीक डाला वोट
युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट
बूथ पर लगी कतार की जानकारी मतदाताओं को देंगे बीएलओ
बढ़ रहे डॉग बाइट के केस, आचार संहिता में अटके टेंडर