सलमान के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द
पत्रकार को धमकाने के मामले को लेकर शिकायत पर आपराधिक कार्यवाही गुरुवार को रद्द कर दी
अक्टूबर 2019 में, मुंबई शहर के एक पत्रकार अभिषेक पांडे ने डीएन नगर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था कि खान ने मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल फोन छीन लिया था क्योंकि मीडियाकर्मियों ने अभिनेता की तस्वीरें लेनी शुरू कर दी थीं।
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनके कर्मचारियों के खिलाफ 2019 में एक पत्रकार को धमकाने के मामले को लेकर शिकायत पर आपराधिक कार्यवाही गुरुवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने अभिनेता के वकील की दलील से सहमति व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने का आदेश दिया। अक्टूबर 2019 में, मुंबई शहर के एक पत्रकार अभिषेक पांडे ने डीएन नगर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था कि खान ने मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल फोन छीन लिया था क्योंकि मीडियाकर्मियों ने अभिनेता की तस्वीरें लेनी शुरू कर दी थीं। उस दौरान अभिनेता ने उनसे कथित रूप से बहस किया था और उन्हें धमकी दी थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List