स्टील फैक्ट्री में गैस रिसाव दुर्घटना प्रभावितों की हालत ठीक

स्टील फैक्ट्री में वाल्व से भाप रिसाव में 10 मजदूर झुलसे, एमजीएच में कराया भर्ती

 स्टील फैक्ट्री में गैस रिसाव दुर्घटना प्रभावितों की हालत ठीक

आंख में जलन की शिकायत आने के बाद नेत्र विभाग, 10 से 15 फीसदी ही झुलसे सभी खतरे से बाहर

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा थाना क्षेत्र सालावास के समीप स्थित सनसिटी स्टील फैक्ट्री में काम के समय वाल्व में रिसाव से भाप निकली गई जिससे 10 मजदूर झुलस गए। घटना शाम करीब 6 बजे की है। सभी को एमजीएच अस्पताल में भर्ती करया गया है। गनीमत है कि सभी 10-15 प्रतिशत तक ही झुलसे, सभी खतरे से बाहर है।

 पुलिस ने बताया कि स्टील फैक्ट्री में काफी मजदूर काम कर रहे थे। एक यूनिट पर स्टील की बड़ी-बड़ी प्लेटों को मशीन की मदद से आगे ले जाया जा रहा था। यह काम ऑटोमेटिक होता है। अचानक एक बड़ी प्लेट मशीन में कहीं अटक गई। कुछ मजदूरों ने उसे निकालने की कोशिश की तो सेफ्टी बॉल टूट गया और उसमें से बहुत गर्म भाप निकलने लगी। 10 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इस पर शीघ्र काबू पा लिया और तुरंत सेफ्टी बॉल को बंद किया और घायलों को एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ लोगों की आंख में जलन की समस्या आई लेकिन जांच के बाद किसी तरह का खतरा नहीं मिला। डॉक्टरों का कहना है कि रविवार को सुबह तक घायलों को ऑब्जर्वेशन में रखेंगे, उसके बाद छुट्टी कर दी जाएगी।
ये लोग आए चपेट में
राजकुमार
सुनील कुमार
पंकज कुमार
करण पंडित
प्रदीप
मुकेश
अरविंद
चंद्रप्रसाद
राजन
मंटु कुमार
इनका कहना है..
एमजीएच अधीक्षक डॉ राजश्री बेहरा ने बताया कि.सर्जरी के डॉ दिनेशदत्त शर्मा की यूनिट में 10 मरीज भर्ती हैं, सभी सामान्य रूप से जले हैं और खतरे से बाहर हैं। क्लिनिकल स्तर पर सभी 10 से 15 प्रतिशत जले हैं। सर्जरी, प्लास्टिक सर्जन के साथ नेत्र विभाग के डॉक्टरों को भी बुलाकर मरीजों की जांच कराई है, क्योंकि कईयों की आंखों में जलन की शिकायत आ रही थी। हालाकि सभी स्वस्थ हैं।

 
 

Post Comment

Comment List

Latest News