ऑपरेशन धरा-तुंडिका : 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार, चार मामलों में 4 सालों से था फरार

खुद न नशा करता और ना खेती:

ऑपरेशन धरा-तुंडिका : 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार, चार मामलों में 4 सालों से था फरार

एएनटीएफ की टीम ने बुधवार को अंतरराज्यीय तस्कर 25 हजार रुपए के इनामी कैलाश चन्द पटेल निवासी अचलपुरा मनासा नीमच एमपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में चार साल से फरार चल रहा था। तस्कर कैलाश राजस्थान तथा मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ राजस्थान के मारवाड़, पंजाब और उससे से सटे जिलों में सप्लाई करने का मुख्य सूत्रधार है।

जयपुर। एएनटीएफ की टीम ने बुधवार को अंतरराज्यीय तस्कर 25 हजार रुपए के इनामी कैलाश चन्द पटेल (52) निवासी अचलपुरा मनासा नीमच एमपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में चार साल से फरार चल रहा था। तस्कर कैलाश राजस्थान तथा मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ राजस्थान के मारवाड़, पंजाब और उससे से सटे जिलों में सप्लाई करने का मुख्य सूत्रधार है। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई है। 

खुद न नशा करता और ना खेती: कैलाश ने खुद ने कभी नहीं किया और ना नशे की खेती की। उसने नशेड़ियांे तक मादक पदार्थ भी खुद नहीं पहुंचाया फिर भी नशे के अवैध कारोबार का किंग पिन बन गया। अपने शातिरपन से सिर्फ  नशा तस्करों और उत्पादन कर्ताओं का बिचोलिया बना हुआ था। आरोपी एक माह में चार गाड़ियां पार करता। हर बार गाड़ी में एक क्विंटल ही नशे की खेप डालता, जिससे उसकी गाड़ी में भरे अन्य सामान के बीच में मादक पदार्थ नजर नहीं आए। आरोपी 11 साल से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। उसने वर्ष 2014 से नशे के अवैध कारोबार की शुरूआत की। 

चार दिन काम फिर ऐशोआराम: आरोपी अफीम उत्पादन कर्ताओं से बात कर उनका माल बिकवाता था, जिसमें भी कमीशन मिलता था। जबकि जिसे मादक पदार्थ खरीदना हो वह भी कमीशन देता था। यह एक किलो अवैध मादक पदार्थ दिलाने में 400 से 500 रुपए का कमीशन लेता था। इस प्रकार आरोपी को एक क्विंटल में ही 40 से 50 हजार रुपए कमीशन मिल जाता था। इस प्रकार सप्ताह में एक बार डील हो जाने के बाद पूरे छह दिन ऐशोआराम करता था।


 

Read More असर खबर का : एमबीएस अस्पताल में सुविधाओं के विकास को लेकर संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित