लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?

टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप

लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?

संसद के शीतकालीन सत्र में तब हंगामा हुआ जब अनुराग ठाकुर ने एक टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। स्पीकर ओम बिरला ने नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ठाकुर ने कहा कि ऐसे कृत्य सदन की मर्यादा के खिलाफ हैं और सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नई दिल्ली। गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए टीएमसी सांसद पर ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उस सांसद पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करते हुए कहा कि, टीएमसी सांसद ई सिगरेट पी रहे हैं, जिस पर स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि संसद के नियमों के उल्लंघन को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके आगे भाजपा सांसद ने लोकसभा में मामले को उठाते हुए कहा कि संसद में कार्रवाई के ऐसा करना केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं बल्कि सदन की मर्यादा के भी विपरित है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक उनको ऐसी कोई भी औपचारिक शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है और उसका सबूत भी मिलता है तेा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि कुछ साल पहले देश में ई सिगरेट पर बैन लगा दिया गया था, क्योंकि इससे स्वास्थय को कई सारे नुकसान होते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत