राजस्थान में बड़ी सादड़ी से मावली रेलवे लाइन को देबारी रेलवे स्टेशन तक बिछाने की मांग

मेवाड़ क्षेत्र सहित राजस्थान में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान में बड़ी सादड़ी से मावली रेलवे लाइन को देबारी रेलवे स्टेशन तक बिछाने की मांग

राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बड़ी सादड़ी–मावली ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को देबारी तक बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मेवाड़ में पर्यटन और यात्री संख्या तेज़ी से बढ़ी है। देबारी तक नई लाइन से समय बचेगा, सुविधाएँ बढ़ेंगी और क्षेत्रीय पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा।

नई दिल्ली । संसद सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का सर्वे कराकर इसे देबारी तक बिछाने के मांग रखू। सांसद श्री गरासिया ने राज्यसभा में कहा कि राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र मेवाड़ जिसमें चित्तौड़गढ़, उदयपुर नाथद्वारा, रणकपुर में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

पिछले वर्ष के आंकड़े देखे जाए तो बड़ी सादड़ी-मावली-उदयपुर रेलमार्ग पर समस्त रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और समस्त क्षेत्रवासियों को सस्ता व सुलभ रेलवे साधन उपलब्ध हो चुका है, चूंकि भविष्य में अब यह रेलवे लाइन मध्यप्रदेश के नीमच तक जोड़ने वाली है। इसी दिशा में हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उदयपुर में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। 

उन्होंने कहा कि बड़ी सादड़ी से मावली होकर उदयपुर तक चलने वाली ट्रेन का सफर लगभग 124 किलोमीटर होता है, साथ ही मावली में पावर चेंज करने में समय भी लगता है। यह सब यथावत चल रहे हैं पर भविष्य में नीमच से आने वाली ट्रेनों का मावली जाकर खेमली-भीमल होकर देबारी और उदयपुर जाना होगा, जिसमें काफी समय लगेगा।

इस समस्या के निदान हेतु में श्री गरासिया ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि बड़ी सादड़ी से मावली आ रही ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के मध्य, भविष्य में भटेवर-खेरोदा ओवर ब्रिज से दरोली-डबोक होकर देबारी स्टेशन तक मिलान के लिए नई ब्रेड गेराज रेल लाइन का सर्वे कर रेल लाइन बिछाई जाए, जिससे यात्रियों को और अधिक लाभ मिल सकेगा तथा इस लाइन के विकास से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Read More साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत